बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। खास बात यह रही कि इस खास मौके पर बॉलीवुड से किसी बड़े सितारे की मौजूदगी नजर नहीं आई और परिवार व करीबी दोस्तों के बीच ही सगाई का जश्न मनाया गया। इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर बेटी की सगाई की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इदा और कृष एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। इदा बेबी पिंक कलर के साड़ी स्टाइल गाउन में खूबसूरत लग रही हैं, जबकि कृष ब्लैक शेरवानी में नजर आए। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने दोनों को जमकर बधाइयां दीं। इससे पहले जुलाई में कृष ने नॉर्वे की बर्फीली वादियों में इदा को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें इदा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बताया जाता है कि प्रपोज करने से पहले कृष ने इम्तियाज अली से भी बात की थी। इदा ने अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग को करियर चुना है। उन्होंने 17 साल की उम्र में शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ डायरेक्ट की थी। फिलहाल फैंस अब उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।