बॉलीवुड एक्ट्रेस और धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। ईशा ने भरत तख्तानी के साथ करीब 12 साल का रिश्ता निभाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आखिरकार दोनों का तलाक हो गया। दिलचस्प बात यह है कि ईशा और भरत ने एक ही शख्स के साथ दो बार शादी की रस्में निभाई थीं। ईशा और भरत लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 29 जून 2012 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ईशा ने इस खास मौके पर लाल और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी-स्टाइल ड्रेस पहनी थी। शादी के करीब पांच साल बाद अक्टूबर 2017 में ईशा की गोद भराई की रस्म हुई। इस दौरान कपल ने इस्कॉन मंदिर में दोबारा शादी की रस्म निभाई और तीन फेरे लिए। इस रस्म के जरिए दोनों ने अपने शादी के वचनों को दोहराया था। यानी एक तरह से ईशा और भरत ने एक ही रिश्ते में दो बार शादी की रस्में निभाईं। दोनों की दो बेटियां हैं, राध्या और मिराया, जिनकी परवरिश उन्होंने साथ मिलकर की। हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं और करीब 12 साल बाद दोनों ने अलग होने की पुष्टि कर दी। ईशा की विदाई के वक्त धर्मेंद्र भी भावुक हो गए थे। बेटी को गले लगाकर रोते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। लेकिन शादी के दोबारा निभाए गए वचनों के बावजूद यह रिश्ता हमेशा के लिए नहीं टिक सका।