बिग बॉस 20 का खेल शुरू होते ही घर में रिश्तों, बहस और कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा दर्दनाक अनुभव शेयर किया, जिसने घरवालों को भी हैरान कर दिया। रीति तिवारी अरिश्फा खान, उदिती सिंह और मैरी कॉम के साथ बातचीत कर रही थीं। इस दौरान मीडिया और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का जिक्र हुआ। रीति ने बताया कि मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन पर हमेशा डबल प्रेशर रहा है। उनके मुताबिक, वह कुछ भी कहने से पहले कई बार सोचती हैं, क्योंकि उनके हर बयान को उनके पिता की सोच से जोड़ दिया जाता है। रीति ने आगे बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के साथ-साथ रेप और जान से मारने की धमकियां तक मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जाता है क्योंकि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं। रीति की बात सुनकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। वहीं, बिग बॉस 20 में रीति की शुरुआत विवादों से भी हुई है। किचन की ड्यूटी को लेकर उनकी मैरी कॉम से बहस हो चुकी है। बता दें कि रीति तिवारी, मनोज तिवारी और रानी तिवारी की बेटी हैं। वह सिंगर, कंपोजर और गीतकार हैं। शो में उन्हें छोड़ने उनके पिता मनोज तिवारी खुद पहुंचे थे।