Esha Deol Reunites With Ex Husband Bharat: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार ईशा देओल अपने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी के साथ दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में आई हैं. शादी के करीब 12 साल बाद अलग हुए इस कपल को फिर से एक साथ देखकर हर कोई हैरान रह गया. दोनों ना सिर्फ एक ही पार्टी में पहुंचे बल्कि पैपराजी के सामने खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाईं.
दरअसल शनिवार शाम ईशा देओल एक दिवाली पार्टी में पहुंचीं, जहां उनके साथ उनके एक्स पति भरत तख्तानी नजर आए. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस दौरान ईशा बेबी पिंक कलर की खूबसूरत सीक्वेंस साड़ी में नजर आईं. उनका पूरा लुक काफी एलिगेंट और प्यारा लग रहा था. वहीं भरत क्रीम कलर के बंद गले में नजर आए. दोनों ने कैमरे के सामने एक साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए पोज दिए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…