Bollywood Star Kid Love Story and Divorce: बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी आजकल खबरों में बने रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 12 साल के रिश्ते के दौरान एक ही शख्स से 2 बार शादी की. लेकिन इसके बाद भी दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और उनका तलाक हो गया. दरअसल, जिस स्टारकिड की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल हैं, जिन्होंने भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी. लेकिन खास बात यह है कि दोनों ने सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि 2 बार शादी की थी.
बता दें कि ईशा और भरत काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद दोनों ने 29 जून 2012 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की थी. यह शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. इसके करीब 5 साल बाद, जब ईशा अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली थीं, तब अक्टूबर 2017 में उनकी गोद भराई की रस्म हुई थी. यह एक ट्रेडिशनल सिंधी गोद भराई थी। इसी दौरान ईशा और भरत ने एक बार फिर इस्कॉन टेंपल में तीन फेरे लिए थे. यानी इस रस्म के जरिए दोनों ने अपनी शादी के वचनों को दोबारा दोहराया था. हालांकि, दो बार शादी की रस्में निभाने के बाद भी यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और शादी के करीब 12 साल बाद दोनों अलग हो गए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…