टीवी की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रही हैं। शादी के चार साल बाद करिश्मा पहली बार मां बनने वाली हैं और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के हर खास पल को यादगार बना रही हैं। डिलीवरी में कुछ ही समय बाकी होने के बीच एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में करिश्मा का प्रेग्नेंसी ग्लो, खुशी और पति वरुण बंगेरा के साथ उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में करिश्मा अपने पति की बाहों में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जहां वरुण प्यार से उनका बेबी बंप थामे हुए हैं और उनके माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वरुण बेबी बंप पर किस करते दिख रहे हैं, जबकि करिश्मा खुशी से मुस्कुराती नजर आ रही हैं। कपल की ये प्यारी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। फोटोशूट की कई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और आने वाले बच्चे के स्वागत की खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने साल 2022 में शादी की थी। अब दोनों अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा की डिलीवरी अगस्त में हो सकती है और जल्द ही उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज सकती हैं।

---विज्ञापन---