टीवी की सबसे आइकॉनिक सीरियल्स में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में एकता कपूर के घर पर इस शो की नई और पुरानी स्टारकास्ट की एक खास मीटिंग देखने को मिली, जिससे दर्शकों के बीच शो की वापसी की उम्मीदें और तेज हो गई हैं।
रविवार शाम एकता कपूर से मिलने उनके घर पहुंचीं स्मृति ईरानी, जो इस शो में तुलसी वीरानी के किरदार से घर-घर मशहूर हुई थीं। उनके कुछ ही देर बाद शो के ओरिजिनल मिहीर यानी अमर उपाध्याय भी स्पॉट किए गए। वहीं गायत्री वीरानी का रोल निभा चुकीं कमालिका गुहा समेत कई अन्य चेहरे भी मीटिंग में नजर आए। बताया जा रहा है कि यह सभी कलाकार शो के नए सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'क्योंकि' का नया सीजन 3 जुलाई से ऑनएयर हो सकता है। ठीक उसी तारीख पर जब 25 साल पहले इसका पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। स्मृति ईरानी के इस शो में वापसी की खबरों ने फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी है।
यह भी पढ़ें: OTT Releases: ‘राणा नायडू 2’ से लेकर ‘द ट्रेटर्स’तक, जानें इस हफ्ते क्या-क्या होगा रिलीज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.