टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। जैसे-जैसे शो का अंत करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कहानी और भी ज्यादा रोमांचक होती जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। इस प्रोमो की सबसे खास बात है तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की धमाकेदार एंट्री। दोनों ही ‘नागिन’ यूनिवर्स के बेहद लोकप्रिय चेहरे रहे हैं और अब फिनाले में उनकी वापसी देखने को मिलेगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि ड्रैगन पहले से ज्यादा ताकतवर हो चुका है और उसकी बुरी शक्तियों से पूरी दुनिया खतरे में है। वह अपनी काली ताकतों का इस्तेमाल कर हर दुश्मन को खत्म करना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ अनंत यानी प्रियंका भी इस आखिरी जंग के लिए तैयार नजर आती हैं। लेकिन ड्रैगन को हराने के लिए सिर्फ अनंत की ताकत काफी नहीं होती। ऐसे में नागलोक की दो और शक्तिशाली नागिनों, तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी को बुलाया जाता है। दोनों की एंट्री के साथ ही माहौल पूरी तरह बदल जाता है। अब फिनाले में ड्रैगन और तीन शक्तिशाली नागिनों के बीच जबरदस्त युद्ध देखने को मिलेगा। फैंस को इस ग्रैंड फिनाले में शानदार एक्शन, दमदार वीएफएक्स और कई बड़े ट्विस्ट देखने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---