बॉलीवुड की एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर इस वक्त बी-टाउन के गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक छाई हुई हैं। 51 साल की उम्र में बॉस लेडी एकता ने एक बड़ी खुशखबरी देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस खबर के सामने आते ही उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है और साथ ही उनके चर्चे भी तेज हो गए हैं। अपने जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले खुशखबरी सुनाने वाली एकता कपूर इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।
वेल, एकता ने 51 साल की उम्र में जो गुड न्यूज शेयर की है, उसका उनकी शादी या फिर मां बनने से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, यह खुशखबरी उनकी नई प्रोफेशनल अचीवमेंट से जुड़ी हुई है। जी हां, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब एकता कपूर ने लग्जरी ज्वेलरी सेक्टर में भी कदम रख दिया है। करोड़ों की मालकिन और बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर ने लैब-ग्रोन डायमंड ब्रांड 'एकत्रा ज्वेल्स' (Ektra Jewels) लॉन्च कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
दिलचस्प बात यह है कि एकता ने इस नए बिजनेस वेंचर की शुरुआत अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान के साथ की है। दोनों ने मिलकर इस नए ब्रांड को लॉन्च किया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। इस बड़ी उपलब्धि के खास मौके पर एकता कपूर ने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी भी होस्ट की। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे और एकता की नई शुरुआत का जश्न मनाया। सबसे पहले बात करते हैं इस खास शाम की होस्ट और एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर की। अपने ज्वेलरी ब्रांड की लॉन्च पार्टी में एकता ने शानदार एंट्री कर सारी लाइमलाइट लूट ली। ब्लैक कलर की बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश ड्रेस में रेड कार्पेट पर पहुंचीं एकता ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया।