दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली बेटी दुआ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दुआ के दूसरे जन्मदिन पर कपल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ अनसीन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नन्ही दुआ की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर दुआ की शक्ल को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई फैंस को दुआ के नैन-नक्श और मुस्कान में पापा रणवीर सिंह की झलक नजर आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका के फैंस के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि दुआ आखिर किस पर गई हैं। हालांकि, ज्यादातर फैंस ने उन्हें रणवीर की ‘कार्बन कॉपी’ बताया। एक यूजर ने रणवीर के बचपन की तस्वीर और दुआ की फोटो शेयर करते हुए उनकी समानता की ओर इशारा किया। वहीं, एक अन्य फैन ने दुआ को ‘रणवीर की छोटी हमशक्ल’ बताया। एक कमेंट में लिखा गया कि दुआ और रणवीर के दांत भी बिल्कुल एक जैसे लगते हैं। तस्वीरों में दुआ कभी पापा की गोद में तो कभी मम्मी दीपिका के साथ नजर आईं। कपल की इन फैमिली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। दुआ की क्यूटनेस और रणवीर से उनकी समानता ने एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा तेज कर दी है।