टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आखिरकार वो खुशियां आ ही गईं, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतज़ार था। शादी के 10 साल बाद यह प्यारा कपल जुड़वा बेटों का माता-पिता बन गया है। 27 मई को दिव्यांका ने सी-सेक्शन के जरिए दो बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम कपल ने प्यार से “करण” और “अर्जुन” रखा है। डिलीवरी के तीन दिन बाद, 29 मई को दिव्यांका और विवेक अपने दोनों नन्हे शहज़ादों को लेकर घर पहुंचे। इस खास मौके पर पैपराज़ी भी वहां मौजूद थे और कपल ने मुस्कुराते हुए जमकर पोज़ दिए। दोनों के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। हमेशा की तरह विवेक दहिया का मज़ाकिया अंदाज़ भी देखने को मिला। उन्होंने पैप्स से मज़े लेते हुए कहा कि उन्हें “1 के साथ 1 फ्री” वाली डील मिल गई। वहीं दिव्यांका ने मीडिया से बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने की खास अपील की। घर पहुंचते ही दादी ने पोतों की आरती उतारी, जबकि नानी ने नज़र उतारकर उनका स्वागत किया। खास बात यह रही कि बच्चे करीब 1.52 करोड़ रुपये की लग्ज़री कार में घर पहुंचे, जिसे ब्लू और व्हाइट गुब्बारों से सजाया गया था। इस दौरान दिव्यांका का एक प्यारा जेस्चर भी लोगों का दिल जीत गया, जब उन्होंने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को अपने बच्चों से मिलवाया। फैंस अब उनकी सादगी और स्वीट नेचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---