टीवी के लोकप्रिय कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों पैरेंटहुड के खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। जुड़वा बेटों के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है और पूरा परिवार बच्चों की देखभाल में जुटा हुआ है। हाल ही में विवेक दहिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें एक खास पल देखने को मिला। बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए खुशी और सुजाता नाम की किन्नर उनके घर पहुंचीं। घर पहुंचते ही उन्होंने दिव्यांका को मां बनने की बधाई दी और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने बच्चों के लिए लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दुआ मांगी। व्लॉग में विवेक ने बताया कि खुशी और सुजाता पहले भी आने वाली थीं, लेकिन उस समय परिवार हॉस्पिटल से घर लौटा था और काफी व्यस्त था। बाद में जब वे दोबारा आईं तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मुलाकात की सबसे खास बात डांस और मस्ती रही। खुशी और सुजाता ने कई गानों पर शानदार डांस किया और ऐसा माहौल बना दिया कि घर के सभी लोग झूमने लगे। दिव्यांका और विवेक भी इस खुशी में शामिल हुए। दोनों ने बच्चों को गोद में लेकर प्यार दिया और आशीर्वाद दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका फिलहाल किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं, जबकि विवेक ओटीटी प्रोजेक्ट्स और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। फिलहाल दोनों का पूरा ध्यान अपने जुड़वा बेटों और परिवार के साथ इस खास समय को यादगार बनाने पर है।