Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों बीमारी की वजह से काफी सुर्खियों में हैं. दीपिका के लीवर कैंसर की सक्सेसफुल सर्जरी के बाद भी उनकी ना ही मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ वक्त पहले बीमार दीपिका के पेट में लगभग 1.5 मि.मी. का सिस्ट पाया गया था. जिसके बाद फरवरी में तुरंत इसकी सर्जरी भी करवाई गई और इस सर्जरी के बाद से ही रूहान की मम्मी अपने रिकवरी फेज में है. लेकिन अब बीवी की बीमारी का शोएब पर बुरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
बता दें कि अपने हालिया व्लॉग में खुद शोएब ने अपनी हेल्थ का अपडेट देते हुए बताया कि पिछले 10-12 दिनों से मैं ज्यादा ब्लॉग नहीं कर पा रहा हूं. इसके दो कारण हैं. अभी दीपिका का 3 दिन पहले सिटी स्कैन हुआ. सब ठीक है, रिस्क नहीं है, लेकिन मॉनिटर करना पड़ेगा. बस यही सब चल रहा है, हर दिन. अस्पताल जाना, ओपिनियन लेना, टेस्ट कराना. ऐसे में रोज ब्लॉग बनाकर आपको क्या ही बोर करना. मैंने सोचा एक बार में सब बता दूंगा. आगे अपनी बातचीत में शोएब ने कबूला कि उन्हें दीपिका के लिए हेल्थ एंग्जाइटी भी होने लगी है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---