टीवी की फेवरेट बहू दीपिका कक्कड़ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इब्राहिम परिवार लगातार सवालों के घेरे में है। क्या उनका यूट्यूब चैनल बंद होने वाला है? क्या दीपिका अब व्लॉग्स नहीं बनाएंगी? और सबसे अहम, उनकी तबीयत कैसी है? इन अफवाहों ने इतना जोर पकड़ लिया कि फैंस सच में चिंता में आ गए। लेकिन अब इस पूरे मामले पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने चुप्पी तोड़ दी है। शोएब ने साफ किया कि दीपिका का यूट्यूब चैनल बंद नहीं हो रहा है और वो व्लॉग्स बनाना बंद नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल दीपिका की हेल्थ प्राथमिकता है, इसलिए व्लॉग्स की फ्रीक्वेंसी कम हो सकती है। इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और अब सभी उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---