टीवी की दुनिया की मशहूर ‘सिमर’ यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। साल 2025 से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका की हर हेल्थ अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। इसी बीच एक्ट्रेस के 40वें बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें लोगों का ध्यान दीपिका से ज्यादा उनके नन्हे बेटे रूहान पर जाकर टिक गया है। 3 साल के रूहान की मासूमियत और क्यूट अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है और लोग उस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि 6 अगस्त को दीपिका कक्कड़ ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपनी लेडी लव को स्पेशल सरप्राइज दिया। शोएब ने खुद के हाथों से केक बनाया और सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर करते हुए उन्हें फाइटर बताया। बर्थडे सेलिब्रेशन की वायरल तस्वीरों में दीपिका खूबसूरत डेकोरेशन, गुब्बारों और फूलों के बीच बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ खड़े नन्हे रूहान ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गौरतलब है कि रूहान को जन्म के बाद अपने लुक्स और फीचर्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब उसकी प्यारी मुस्कान और मासूमियत ने ट्रोलर्स का भी दिल बदल दिया है। फैंस दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ रूहान पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---