टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका के ससुर को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद परिवार और फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका की इम्यूनोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लिवर ऑपरेशन और लेज़र सर्जरी के बाद दीपिका की एक और सर्जरी होने वाली है, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई थी। अब इन खबरों पर शोएब इब्राहिम ने खुद प्रतिक्रिया दी है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू की गई है और फिलहाल उनकी कोई नई सर्जरी नहीं होने जा रही है। शोएब के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और लगातार दीपिका की अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।