टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस वक्त अपनी हेल्थ के साथ-साथ ससुर की गंभीर हालत को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। E24 पहले ही बता चुका है कि दीपिका कक्कड़ के ससुर और शोएब इब्राहिम के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से रुहान के दादू की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे इब्राहिम परिवार पर इस समय दुख के बादल छा गए हैं। खासतौर पर ईद के मौके पर आई इस मुसीबत ने दीपिका और शोएब समेत पूरे परिवार की चिंता बढ़ा दी है।

त्योहार की रौनक के बीच परिवार में खुशियों की जगह तनाव, उदासी और मायूसी का माहौल देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली बात यह है कि दीपिका की सास और शोएब इब्राहिम की मां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रुहान की दादी अपने शौहर की सलामती के लिए फूट-फूटकर दुआ करती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

इन इमोशनल तस्वीरों ने इब्राहिम फैमिली के फैंस को भी बेहद भावुक कर दिया है। खुशियों के त्योहार पर रुहान की दादी की आंखों में आंसू देख हर कोई परेशान और दुखी नजर आ रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।