टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim के परिवार से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। पहले से कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ के बीच अब शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई है, जिससे फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया कि शनिवार, 23 मई की सुबह उनके पिता को दोबारा ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कराया गया। शोएब ने लिखा, “पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।” हालांकि, पोस्ट के बाद से परिवार की तरफ से कोई नई हेल्थ अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शोएब के पिता गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। साल 2021 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसकी वजह से दिमाग में क्लॉटिंग हो गई थी। उस दौरान उनके शरीर का बायां हिस्सा आंशिक रूप से पैरालाइज हो गया था और बोलने पर भी असर पड़ा था। उस मुश्किल दौर में दीपिका और शोएब परिवार की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आए थे।

---विज्ञापन---