फिल्म 'कॉकटेल' और 'हैप्पी भाग जाएगी' से फेमस हुई एक्ट्रेस डायना पेंटी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान डायना ने बताया कि वो पिछले 12 सालों से डायमंड डीलर हर्ष सागर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह और हर्ष एक-दूसरे को 22 साल से जानते हैं और करीब 12 सालों से साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें हमेशा सिंगल समझते थे लेकिन वो कभी कैजुअल डेटिंग में नहीं रहीं। डायना ने कहा, "मैं ओल्ड स्कूल सोच वाली हूं। मुझे कैजुअल रिलेशन में कोई दिलचस्पी नहीं।"
जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह शादी को लेकर न तो इनकार करती हैं और न ही उन्हें इसकी जल्दी है। डायना ने कहा, "हम साथ रहते हैं, एक कुत्ता भी है, परिवार को भी हमारे रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। ये सब कुछ शादी जैसा ही है, बस पेपर पर शादी नहीं की।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे दिमाग में मैं शादीशुदा हूं। जब आप किसी रिश्ते को पूरी तरह सम्मान देते हैं, तो वह शादी जैसा ही होता है।" डायना ने यह भी बताया कि न उनके और न हर्ष के परिवारों की तरफ से शादी का कोई दबाव है। डायना की इस स्वीट और सेंसिटिव बातचीत ने फैंस को सरप्राइज तो किया ही, साथ ही उनके रिश्ते की गहराई और परिपक्व सोच को भी सामने लाया।
यह भी पढ़ें: ‘ये जेन Z की कूलनेस नहीं बेशर्मी है!’ अपूर्वा मखीजा की बातों पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.