दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर दूसरी बेटी देवी के आने से खुशियों का माहौल है। हाल ही में दशहरे के मौके पर कपल ने अपनी दोनों बेटियों के साथ फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें पहली बार छोटी बेटी देवी की झलक देखने को मिली। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। वहीं, अब इस खुशी की झलक रणवीर के परिवार में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, मुंबई में हुए एक इवेंट में रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी और बहन रितिका भवनानी पहुंचीं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी और चमक साफ नजर आई। आखिर अंजू दूसरी बार दादी और रितिका दूसरी बार बुआ जो बनी हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। लुक की बात करें तो रितिका लाल रंग के लॉन्ग कुर्ते में बेहद खूबसूरत लगीं। गोल्डन डिटेलिंग, मैचिंग दुपट्टा, लाल लिपस्टिक और स्लीक बन ने उनके अंदाज को खास बना दिया। वहीं, अंजू भवनानी ब्लू और रेड कलर के सूट में नजर आईं। खुले बाल और गोल्ड जूलरी उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। दोनों के चेहरे की मुस्कान ने परिवार की खुशियों को बयां कर दिया।