बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने परिवार को आगे बढ़ाने वाले हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही फैंस कपल से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की एक छोटी-सी झलक शेयर कर फैंस की खुशी बढ़ा दी है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर से जुड़ी एक रिलेटेबल सिचुएशन दिखाई गई है। वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला धीरे-धीरे बाथरूम की ओर जाती नजर आ रही है। दीपिका ने इस पोस्ट के साथ कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक उल्टा स्माइली इमोजी शेयर किया। उनकी यह छोटी-सी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। दीपिका के पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने उनकी अच्छी सेहत और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए दुआएं कीं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा बेहद खास अंदाज में की थी। उनकी बेटी दुआ सिंह पादुकोण भी इस खुशखबरी वाली पोस्ट में नजर आई थीं। पहली बार माता-पिता बनने के बाद दोनों ने अपनी बेटी की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा। वर्क फ्रंट पर रणवीर सिंह अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं, वहीं दीपिका फिलहाल परिवार और प्रेग्नेंसी पर ध्यान दे रही हैं। अब फैंस को सिंह-पादुकोण परिवार में आने वाले नए मेहमान का बेसब्री से इंतजार है।