बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी वायरल तस्वीरें हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हाल ही में दोनों अपने नए सी-फेसिंग घर की बालकनी में नजर आए, जहां उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही थी। तस्वीरों में पहले रणवीर अकेले समंदर का खूबसूरत नजारा देखते दिखे। रेड टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और कैप में उनका कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आया। कुछ ही देर में दीपिका भी वहां पहुंचीं और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। व्हाइट को-ऑर्ड आउटफिट में दीपिका बेहद ग्लोइंग और स्टाइलिश लग रही थीं। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेबी बंप ने खींचा। वायरल तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। फैंस लगातार दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

---विज्ञापन---