मुंबई में 5 मई की रात फिल्म दादी की शादी के नाम रही। नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा साहनी की ये फिल्म 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है, और कपूर परिवार के लिए बेहद खास मानी जा रही है। जहां नीतू कपूर करीब 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं, वहीं 45 साल की उम्र में रिद्धिमा अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।
इस खास मौके पर 5 मई को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें स्टार कास्ट और कई सेलेब्स शामिल हुए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे, भले ही आलिया इस बार मेट गाला में शामिल नहीं हो सकीं। इसी दौरान स्क्रीनिंग में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और अब वही पल वायरल हो रहा है।