Bollywood Dancer Hand Fracture: बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान के साथ एक हादसा हो गया है. सलमान 13 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए थे. कुछ दिनों पहले सलमान यूसुफ खान की हॉस्पिटल से कई तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसे देख हर किसी को झटका लगा था. लेकिन, शुक्र सिर्फ इस बात का है कि इस हादसे में डांसर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ; वो जल्द ही घर भी लौट आए थे. अब खुद सलमान ने इस हादसे की पूरी सच्चाई फैंस के साथ शेयर की है.
सलमान युसुफ खान ने बताया कि उनके साथ ये हादसा किसी शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि घर पर अपने बेटे के साथ खेलते वक्त हुआ था. सलमान ने कहा, 'मैंने सोचा कि अपने बेटे को पतंग उड़ाना सिखाऊं. हम छत पर थे. मैंने उसे सिखाया, फिर उसे नीचे भेज दिया. इसके बाद मैं खुद पतंग को और ऊपर उड़ाने लगा. तभी मेरा पैर फिसल गया और मैं करीब 13 फीट नीचे गिर गया, जिससे मेरा हाथ टूट गया. मेरी दो हड्डियां टूट गईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…'