क्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने बच्चों से दूर होने के दर्द से गुजर रही हैं। बेटे आर्थर के जन्मदिन पर सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए। 10 सितंबर को आर्थर के जन्मदिन पर सेलिना ने अपने तीनों बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर को याद किया। उन्होंने बताया कि वह हर दिन अपने बच्चों से मिलने और उनसे बात करने के लिए तरसती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि उनका मन करता है कि वह अपने बेटे को गले लगाएं और उसके लिए उसकी पसंदीदा पानी पूरी बनाएं। सेलिना ने बताया कि जब उनके बच्चे छोटे थे, तब भी उनसे दूर रहना उनके लिए काफी मुश्किल था। उस समय वह अपनी कैंसर से जूझ रही मां की देखभाल करने गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपने बच्चों को छोड़ा नहीं, बल्कि उनका प्यार हमेशा उनके साथ रहा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह रोज बच्चों के पिता को मैसेज करती हैं ताकि उन्हें अपने बेटों से बात करने का मौका मिले, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता। उन्होंने अपने बच्चों से कहा कि उन्हें कभी मां और पापा में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। बता दें कि सेलिना ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। नवंबर 2025 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी। आर्थर के जुड़वां भाई शमशेर का 2017 में जन्म के कुछ समय बाद निधन हो गया था। सेलिना ने आखिर में मां बगलामुखी से अपने बच्चों के लिए प्रार्थना की।