बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी कर सकते हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच आमिर खान के परिवार के कई चर्चित रिश्तों और टूट चुकी शादियों की चर्चा भी तेज हो गई है। आमिर खान ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से की थी। दोनों दो बच्चों जुनैद और आइरा के माता-पिता बने, लेकिन करीब 16 साल की शादी के बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से साल 2005 में शादी की। दोनों ने करीब 15 साल साथ बिताने के बाद साल 2021 में अलग होने का ऐलान किया। सिर्फ आमिर ही नहीं, उनके परिवार के अन्य सदस्यों की शादियां भी चर्चा में रही हैं। आमिर की चचेरी बहन और अभिनेता इमरान खान की मां नुज़हत खान की दो शादियां टूट चुकी हैं। पहले पति अनिल पाल से तलाक के बाद उन्होंने अभिनेता राज ज़ुत्शी से शादी की थी, जो बाद में खत्म हो गई। वहीं इमरान खान ने साल 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और बाद में उनका तलाक हो गया। इसके अलावा आमिर की भतीजी ज़ैन मैरी खान और आकाश मोहिमेन के रिश्ते में अनबन की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी। अब आमिर की तीसरी शादी की अटकलों के बीच खान परिवार की इन चर्चित रिश्तों की कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है।