Bollywood Actress: भारतीय सिनेमा की फिल्मों में आज समय शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम होते हैं. इसके अलावा, बॉडी डबल और जरूरत पड़ने पर वीएफएक्स का भी सहारा लिया जाता है. पुराने जमाने में फिल्मों की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं होते थे. जिसकी वजह से कई बार एक्टर्स को जान पर खेलकर शूटिंग करनी पड़ती थी. ऐसा ही एक जानलेवा हादसा हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्ट्रेस वैजंती माला के साथ हुआ था. वैजंती माला ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'बॉन्डिंग अ मेमोर' में फिल्मों की शूटिंग को लेकर कई किस्सा शेयर किया है.

अपनी ऑटोबायोग्राफी में वैजंती माला ने एक किस्सा कश्मीर की खूबसूरत डल झील का भी शेयर किया है, जो उनकी जान की दुश्मन बन गई थी. उन्होंने बताया कि एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान झील में एक सीन फिल्माया जा रहा था. सीन करते-करते अचानक वैजंती माला पानी में गिर गई और देखते ही देखते ऐसी स्थिति बन गई कि वह डूबने लगी. तभी कैमरा संभाल रहे कैमरामैन ने बिना एक पल गवाए पानी में छलांग लगा दी और वैजंती माला को डूबने से बचाया लिया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---