'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार इस बार काफी ड्रामे और टकराव से भरा रहा। सलमान खान घरवालों के पूरे हफ्ते का हिसाब लेकर पहुंचे। शुरुआत से ही उनके तेवर देखकर अंदाजा लग गया कि आज कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगने वाली है। एपिसोड में रैंकिंग टास्क के दौरान यंग को घरवालों को अपनी प्रायोरिटी के हिसाब से रैंक करना था। इसके बाद सलमान ने सवाल किया कि आखिर घर में कौन किससे जलता है। इस दौरान रीति तिवारी का नाम बार-बार काजी के साथ जोड़ा गया। अमन और माही ने भी कहा कि रीति को काजी से जलन होती है। सलमान ने रीति से कहा कि ऐसा सिर्फ घरवालों को ही नहीं, बल्कि बाहर दर्शकों को भी महसूस हो रहा है। इसके बाद सलमान ने उदिती को लेकर रीति के कमेंट पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यंग, स्काउट और आसिफ से सवाल किया कि उन्होंने रीति को रोकने के बजाय उनका साथ क्यों दिया। सलमान ने तीनों को जमकर फटकार लगाई। वहीं उदिती के लिए स्टैंड लेने पर सलमान ने काजी की तारीफ की। ये सुनकर उदिती भावुक हो गईं। सलमान ने स्काउट से काजी के सपोर्ट को एक्टिंग बताने की वजह भी पूछी। साथ ही गुल्लू से संचालक होते हुए विवाद वाली टीम को जिताने पर सवाल किया गया। कुल मिलाकर वीकेंड का वार में रीति और उनके साथ खड़े कंटेस्टेंट्स पर सलमान का गुस्सा साफ नजर आया।