बिग बॉस 20 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर ड्रामा और विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं। अब फैंस को पहले वीकेंड का वॉर का इंतजार है, जहां सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान कई घरवालों के व्यवहार पर सवाल उठा सकते हैं, जिसमें माही विज और काजी का नाम भी शामिल है। माही विज से उनके ‘Divorcee Special’ कमेंट को लेकर सवाल किया जा सकता है। इसके अलावा एक टास्क के दौरान सांचालक की भूमिका निभाते हुए उन पर पक्षपात करने के आरोप भी लगे थे। ऐसे में सलमान उन्हें निष्पक्ष तरीके से फैसला लेने की सलाह दे सकते हैं। वहीं काजी भी सलमान के निशाने पर आ सकते हैं। घर में मेडिकल सिचुएशन को लेकर उनके रवैये पर सवाल उठ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान उन्हें इस मामले को ज्यादा बढ़ाने के लिए फटकार लगा सकते हैं। हालांकि, सलमान उनके गेम की तारीफ भी कर सकते हैं। इसके अलावा अमन गांधी और आसिफ खान के बीच हुई लड़ाई पर भी सलमान का रिएक्शन देखने को मिलेगा। स्काउट, अरिशफा और यंग भी अपने व्यवहार को लेकर सवालों के घेरे में आ सकते हैं। ऐसे में पहला वीकेंड का वॉर काफी धमाकेदार होने वाला है।