बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले... तलाकशुदा एक्ट्रेस हुईं आग-बबूला! सिर्फ कुछ महीनों में टूटी शादी के बाद अब अपने सेपरेशन को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर ईशा रिखी ने पहली बार खुलकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, खबरें हैं कि सिंगर-रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी जल्द ही ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आ सकती हैं। हाल ही में शो के एक प्रोमो में चेहरा छिपाए एक मिस्ट्री फीमेल कंटेस्टेंट दिखाई दी, जिसने टूटे रिश्ते और प्यार में मिले धोखे का जिक्र किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि ये कंटेस्टेंट ईशा रिखी हो सकती हैं। इसी बीच ईशा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कहा कि उनकी शादी या सेपरेशन से जुड़ी किसी भी खबर पर तब तक भरोसा न किया जाए, जब तक वह खुद या उनका ऑफिशियल अकाउंट इसकी पुष्टि न करे। उन्होंने मीडिया से भी बिना पुष्टि खबरें चलाने से बचने की अपील की। बता दें, ईशा और बादशाह ने मार्च 2026 में अपनी शादी की खबरों से सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने कुछ समय बाद आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की बात कही थी और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।