मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह और ईशा रिखी के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 31 अगस्त को अपने रिश्ते के खत्म होने का ऐलान किया। शादी के महज पांच महीने बाद सामने आई इस खबर से उनके चाहने वाले मायूस हैं और तलाक की वजह जानना चाहते हैं। इसी बीच ईशा रिखी को लेकर एक और खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बादशाह से अलग होने के बाद ईशा सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 में नजर आ सकती हैं। हालांकि, शो के मेकर्स या ईशा की तरफ से अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ईशा वाकई बिग बॉस 20 का हिस्सा बनती हैं, तो फैंस की दिलचस्पी काफी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि शो में उनकी एंट्री से उनकी पर्सनल लाइफ और बादशाह के साथ रिश्ते से जुड़े कई सवाल चर्चा में आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ईशा शो के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर सकती हैं।बता दें कि वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और बादशाह ने शादी से पहले करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 26 मार्च 2026 को गुपचुप तरीके से शादी की थी। हालांकि, महज पांच महीने में रिश्ता खत्म होने की खबर ने सभी को चौंका दिया। फिलहाल, ईशा रिखी बिग बॉस 20 में आएंगी या नहीं, इसका जवाब आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।

---विज्ञापन---