बिग बॉस 20 के घर में लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। जिस रिश्ते को कभी भाई-बहन जैसा बताया गया था, उसी में अब दरार पड़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में लव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि स्काउट अपने बदले हुए रवैये पर सफाई देते दिखे। दरअसल, वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी को घर में बुलाया था। काशवी ने आते ही लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाए और लव पर गंभीर आरोप लगाए। उनकी बातों से घर का माहौल गरमा गया। काशवी के जाने के बाद लव खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। अगली सुबह लव ने स्काउट से बात की और घास पर उनके बारे में लिखी गई बातों को लेकर सवाल किए। लव ने पूछा कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों किया गया और क्या वह इस सब की हकदार थीं? एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख था कि मुश्किल वक्त में स्काउट ने उनका साथ नहीं दिया। वह बार-बार उन्हें पुराने वादे याद दिलाती रहीं और पूछती नजर आईं कि जब साथ निभाने की बात कही थी, तो अब पीछे क्यों हट रहे हैं? इस पूरे मामले ने दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।