सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार घर में गुल्लू और नकुल धुल के बीच ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि मामला बहस से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों को लड़ता देख घरवाले भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, माही विज भी गुस्से में नकुल पर हाथ उठाती नजर आईं। दरअसल, बवाल की शुरुआत काजी तौकीर से हुई। नकुल ने स्काउट ओपी को बताया कि काजी उनका मजाक बना रहे हैं। इसके बाद स्काउट, काजी से सवाल करने पहुंचे। इसी दौरान नकुल और गुल्लू के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते फिजिकल फाइट में बदल गई। घरवालों ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की पुरानी अनबन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बहस के दौरान गोवा का जिक्र और गुल्लू का नकुल को 'स्टोरी का गुंडा' कहना चर्चा में है। हालांकि, दोनों के बीच पहले से दुश्मनी होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिजिकल फाइट के बाद नकुल को घर से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब चर्चा है कि कप्तान स्काउट ओपी को मिली स्पेशल पावर नकुल की वापसी का रास्ता खोल सकती है।