Bigg Boss 20 First Three Rumours Contestants Name: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को लेकर फैंस की बीच अभी से एक्साइटमेंट बढ़ने लगी है, सभी इसके ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं. जब से इस शो का टीजर रिलीज हुआ है, तब ही फैंस की सभी की नजरें शो की ग्रैंड प्रीमियर नाइट पर भी टिकी हैं. वायरल रिपोर्ट और बज के मुताबिक 'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. वहीं, आए दिन सलमान खान के रियलिटी शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं.
इस समय सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' के तीन कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम की भी खूब तेजी से चर्चा की जा रही है. वायरल रिपोर्ट के मुताबिक, 'रोडीज 20' विनर कुशाल तनवर यानी कि गुल्लू शो में धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. दूसरे नंबर पर भोजपुरी एक्टर और मोनालिसा के पति विक्रम सिंह राजपूत का नाम भी कंफर्म लिस्ट में सामने आ रहा है. वहीं, तीसरे नंबर पर टीवी की फेमस एक्ट्रेस खुशी दुबे का भी नाम शामिल बताया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…