Saturday, 6 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के घर में प्यार की बरसात, खुल्लम खुल्ला कुबूला इश्क

Bigg Boss 19: करल्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में लड़ाई-झगड़ा के बीच अचानक इश्क की बरसात हो गई है। अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 6, 2025 16:06
Share :

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरू होने के साथ ही टीवी और OTT पर छाया हुआ है। शो के दूसरे हफ्ते में 5 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इसके अलावा घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी काफी देखने को मिल रहा है। इसी बीच बीबी हाउस में इश्क की बरसात हुई है। शो में सोशल मीडिया के पॉपुलर कपल आवेज दरबार और नगमा मिजारकर खुल्लम खुल्ला प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अवेज ने नगमा को प्रपोज कर अपने प्यार का इजहार किया है। अवेज ने तरबूज को दिल के शेप में काटकर उसका केक बनाया और उसे फूलों से सजा कर बहुत ही प्यारे अंदाज में नगमा को प्रपोज किया।

इस प्रपोजल में अशूर और घर के बाकी लोगों ने भी उनका साथ दिया। सोशल मीडिया पर आवेज और नगमा की शादी की खबरें कुछ दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

First published on: Sep 06, 2025 04:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.