मौनी रॉय और पलक तिवारी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म पर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। फिल्म में मौनी रॉय ने मोहब्बत नाम की एक भूतनी का किरदार निभाया है, वहीं पलक तिवारी ने अनन्या और सनी सिंह ने शांतनु की भूमिका निभाई है। संजय दत्त फिल्म में एक तांत्रिक बाबा के रूप में नजर आए हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म को देखकर आए दर्शकों ने इसपर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म का टोन और मस्ती भरा माहौल पसंद आया, तो कुछ ने इसे ‘2010 यूट्यूब कॉमेडी’ जैसा बताया। एक यूजर ने कहा, “मौत से भी ज्यादा खौफ, लेकिन कॉमेडी के साथ।” वहीं किसी ने कहा, “भूतों को भी अब बेहतर स्क्रिप्ट मिलनी चाहिए।” कुल मिलाकर, ‘द भूतनी’ को हल्की-फुल्की हॉरर कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए एक बार देखी जा सकने वाली फिल्म कहा जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए कि और दर्शकों ने फिल्म के बारे में क्या बोला है इसके लिए देखें E24 का ये वीडियो...
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.