Bhojpuri Actress: फेमस टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी की 45 साल के संभावना सेठ मां बन गईं हैं और उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया है. अब इस वायरल खबर पर संभावना सेठ का रिएक्शन सामने आया है. जिसमें उन्होंने इस तरह की गलत और फेक खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई है.
संभावना सेठ ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कहा, 'जितने भी चैनल इस तरह की बातें कर रहे हैं कि बेबी हो चुका है और हमने छिपा कर रखा है, पता नहीं ये लोग क्या बकवास कर रहे हैं. मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि अपने व्यूज के लिए झूठी कहानियां मत बोलो. जो सच है वो बोलो, और मैं आप लोगों को सच बताने के लिए बैठी हूं. पहली बात, मुझे अब आप लोगों से कुछ छिपाना नहीं है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…