रियलिटी टीवी स्टार बसीर अली इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बसीर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह बानी जे (गुरबानी जज) को डेट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते और धर्म परिवर्तन को लेकर भी खुलकर बात की।बसीर ने शो 'डबल डेट' में बताया कि उनकी पार्टनर दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वह उनसे धर्म बदलने की कोई उम्मीद नहीं रखते। उनका मानना है कि प्यार के लिए किसी पर अपना धर्म छोड़ने का दबाव बनाना गलत है और इससे रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें पहले ही समझा दिया था कि अगर वह किसी अलग धर्म की लड़की से प्यार करते हैं, तो उससे धर्म परिवर्तन की उम्मीद न रखें। उनकी मां चाहती हैं कि बसीर खुद ज्यादा धार्मिक बनें, रोज नमाज पढ़ें और शादी करें। बसीर के मुताबिक, वह मां की इन इच्छाओं का सम्मान करते हैं और नियमित रूप से नमाज पढ़ते हैं।बता दें कि बानी जे पंजाबी परिवार से आती हैं और 'रोडीज' व 'बिग बॉस 10' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, बसीर 'स्प्लिट्सविला 10' के विनर रह चुके हैं और 'बिग बॉस 19' में भी नजर आए थे।