फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे सनी देओल को सपोर्ट करने पहुंचे। जावेद अख्तर, अली फजल, सेलिना जेटली और खुशी कपूर समेत कई सेलेब्स ने इवेंट की रौनक बढ़ाई। हालांकि, इस दौरान देओल परिवार की लेडीज की गैरमौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। सनी देओल की मां प्रकाश कौर, बहनें विजेता और अजीता देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, पत्नी पूजा देओल और बहू दृषा आचार्य स्क्रीनिंग में नजर नहीं आईं। ऐसे में फैंस को ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग याद आ गई, जब ईशा और अहाना भाई सनी को सपोर्ट करने पहुंची थीं। हालांकि इस बार भी सनी को परिवार का पूरा साथ मिला। छोटे भाई बॉबी देओल उनके साथ खड़े नजर आए, तो बेटे करण देओल और राजवीर देओल ने भी पापा की फिल्म को सपोर्ट किया। खास बात ये कि करण फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दुबई से पहुंचे एक शेख ने भी सबका ध्यान खींचा, जिन्हें धर्मेंद्र का बड़ा फैन बताया जाता है। वह खास तौर पर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल को सपोर्ट करने पहुंचे। यानी फैमिली की लेडीज भले नजर नहीं आईं, लेकिन देओल परिवार के पुरुष सदस्यों और खास फैन ने सनी का हौसला जरूर बढ़ाया।