Asha Bhosle's Cause of Death: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही. उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. सिंगर आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को ब्रच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और रविवार 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया है, जिसके चलते म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने आशा ताई के निधन की जानकारी दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. बताया जा रहा है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया है.
सिंगर आशा भोसले के निधन के चलते म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सेलेब्स और फैंस की आंखें नम है और दिल भारी हो गया है. आशा भोसले के बेटे ने बताया कि सिंगर का अंतिम संस्कार सोमवार 13 अप्रैल को किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक 4:00 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार होगा. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---