Raj Babbar और Rekha के पुराने अफेयर की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 80 के दशक में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी हिट थी कि उनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें उड़ने लगी थीं। इसी बीच हाल ही में राज बब्बर के बेटे Arya Babbar ने इन खबरों पर मजेदार अंदाज़ में रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में आर्य से पूछा गया कि राज बब्बर और रेखा को कभी साथ दौड़ते देखा गया था। इस पर आर्य ने हंसते हुए कहा, “इससे तो बस यही साबित होता है कि दोनों फिट थे।” उन्होंने आगे रेखा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से कोई भी इम्प्रेस हो सकता है। आर्य का ये हल्का-फुल्का अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---