वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए कैंसर से जंग की कहानी साझा की। 80 साल की अरुणा ईरानी ने खुलासा किया कि वह एक नहीं बल्कि दो बार ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ चुकी हैं, लेकिन दोनों बार उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बीमारी को मात दी। दरअसल, अरुणा ईरानी हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो में अपनी बहन चेतना के साथ पहुंचीं, जहां उनकी कैंसर जर्नी पर भी बात हुई। चेतना ने बताया कि परिवार के लिए वो समय किसी तूफान से कम नहीं था, लेकिन अरुणा ने कभी हार मानना नहीं सीखा और पूरे साहस के साथ बीमारी का सामना किया। वहीं अरुणा ईरानी ने भी बताया कि जब पहली बार उन्हें कैंसर के बारे में पता चला, तब उन्होंने घबराने के बजाय इलाज पर ध्यान दिया। ऑपरेशन के बाद वह ठीक हो गईं, लेकिन कुछ साल बाद बीमारी फिर लौट आई। हालांकि, इस बार भी उन्होंने मजबूती से लड़ाई लड़ी और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अरुणा ईरानी की हिम्मत और पॉजिटिव सोच आज भी लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा मानी जाती है।

---विज्ञापन---