Arjun Tendulkar and Saania Chandhok Wedding: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर सुर्खियों में हुए हैं. सचिन के बेटे अर्जुन और सानिया चंदोग की शादी गुजरात के जामनगर में हो रही है. इसलिए इस वक्त ये शहर एक सेलिब्रेशन जोन बन चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोग की शादी 5 मार्च को होने वाली है, जिसके चलते प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत की जा चुकी है.
इसी के लिए वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन बाद, 15 फरवरी को पूरा तेंदुलकर परिवार और चंदोक परिवार जामनगर पहुंच गया है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. मालूम हो कि यह पहला मौका है जब तेंदुलकर और चंदोक परिवार को एक साथ दिखाया गया है. बता दें, हाल ही में एयरपोर्ट पर ही पैपराजी ने तेंदुलकर और चंदोक परिवार को घेर लिया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---