बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, 24 नवंबर को गुरुपर्व के मौके पर साहिबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों गुरुद्वारे में सिर ढके नजर आए। तस्वीर के साथ साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया।' इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अर्जुन और साहिबा ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बात करें साहिबा बाली की, तो वह खूबसूरती के साथ-साथ शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड भी रखती हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में मास्टर्स किया है। एक्टिंग में आने से पहले साहिबा कॉरपोरेट वर्ल्ड का हिस्सा थीं। वह जोमैटो में ब्रांड मैनेजर और Disney Star के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट व कंटेंट डिवीजन में काम कर चुकी हैं। साहिबा ने 'डियर माया', 'लैला मजनू' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। इसके अलावा वह कंटेंट क्रिएटर और एंकर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।