टीवी के पॉपुलर कपल अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की करवा चौथ पार्टी में टीवी की कई हसीनाओं ने जमकर मस्ती की। इस जश्न में सजने-संवरने से लेकर मेहंदी और डांस तक, हर रंग देखने को मिला। अर्जुन और नेहा पार्टी में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, सृष्टि रोडे और अंकिता लोखंडे ने अपने डांस और एक्सप्रेशंस से महफिल लूट ली। दोनों सहेलियों की मस्ती भरी वीडियोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। पीले रंग के सूट में पहुंचीं दीपिका सिंह ने भी अपने ट्रेडिशनल लुक और शानदार डांस से सबका दिल जीत लिया। दूसरी तरफ, मनारा चोपड़ा ने पर्पल सूट पहनकर 'देसी गर्ल' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। उनकी एनर्जी और डांस ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। वहीं, राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार भी अपने खूबसूरत अंदाज से लाइमलाइट में रहीं। रानी कलर के सूट, बालों में गजरे और प्यारी सी मुस्कान के साथ दिशा बेहद खूबसूरत लगीं। कुल मिलाकर, अर्जुन-नेहा की इस पार्टी में टीवी हसीनाओं ने अपने स्टाइल, डांस और मस्ती से करवा चौथ के जश्न को यादगार बना दिया।