अपनी दमदार और जोरदार हंसी के लिए मशहूर अर्चना पूरन सिंह को भला कौन नहीं जानता। कहा जाता है कि अर्चना तैयार होकर कुर्सी पर बैठती हैं और सिर्फ हंसते-हंसते ही लाखों-करोड़ों कमा लेती हैं। लेकिन कई बार इसी हंसी के पीछे उन्हें ऐसी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हाल ही में अर्चना ने इन पलों को याद करते हुए अपनी हंसी के पीछे छिपे दर्द का खुलासा किया। अपने एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें घर की परेशानियां और दुख को किनारे रखकर सेट पर जोर-जोर से हंसना पड़ता है। अर्चना ने यह भी शेयर किया कि एक बार सासू मां के निधन के बाद भी उन्हें शूट पर जाकर हंसना पड़ा। वहीं, एक और मौके पर उन्हें अपने बीमार बेटे को छोड़कर काम पर जाना पड़ा और कैमरे के सामने हंसना पड़ा।

---विज्ञापन---