अनुष्का शर्मा ने खत्म किया फिल्मों से संन्यास? 8 साल बाद स्क्रीन पर दिखा विराट की क्वीन का ग्लैमरस कमबैक। कृष्ण भक्ति में लीन रहने वाली अनुष्का शर्मा ने इस बार अपनी अदाओं और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया है। साड़ी में देसी चार्म बिखेरती अनुष्का कभी माथे पर बिंदी लगाकर बेहद खूबसूरत दिखीं, तो कभी स्टाइलिश आउटफिट में अपनी हॉटनेस से इंटरनेट पर छा गईं। विराट कोहली की वाइफ का ये ग्लैमरस अंदाज अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
जी हां, लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा का ऐसा रूप देखने को मिला है जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हमेशा कृष्ण भक्ति और सिंपल लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली अनुष्का पिछले कई सालों से फिल्मों और स्क्रीन से दूरी बनाए हुए थीं। बीते 8 सालों में अनुष्का ज्यादातर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं या फिर क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली को चीयर करती नजर आईं। लेकिन अब अनुष्का का लेटेस्ट ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। साड़ी, बिंदी और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं अनुष्का को देखकर फैंस उनकी स्क्रीन वापसी को लेकर कयास लगाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि क्या विराट की क्वीन ने आखिरकार फिल्मों से अपना संन्यास खत्म कर दिया है? अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर अनुष्का के इस ग्लैमरस अवतार के पीछे की असली वजह क्या है और क्या वाकई एक्ट्रेस जल्द स्क्रीन पर कमबैक करने वाली हैं।