बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत ब्राइडल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। अंशुला ने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ पीच रंग का लहंगा पहना, जिसमें ग्रीन, रेड और सीक्विन वर्क के साथ गोल्डन स्टोन डिटेलिंग ने रॉयल टच दिया। डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज, हल्के पिंक नेट दुपट्टे और गोल्डन दुपट्टे की लेयरिंग ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। जूलरी के लिए अंशुला ने रानीवाला 1881 का स्टेटमेंट चोकर, लंबा हार, झुमके, मांग टीका, नथ, चूड़ियां और कलीरे पहने, जिसने उनके ब्राइडल लुक को शानदार अंदाज में पूरा किया। वहीं, सोनम कपूर ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का कस्टम आउटफिट चुना। ग्रे आउटफिट के साथ पर्पल एम्ब्रॉयडर्ड केप ने उनके लुक को रॉयल बना दिया। उन्होंने इसे एमराल्ड और गोल्ड जूलरी के साथ स्टाइल किया। जान्हवी कपूर ने भी अनामिका खन्ना का हैंडक्राफ्टेड आइवरी लहंगा पहना। फ्लोरल डिजाइन, जरी और थ्रेडवर्क से सजा यह आउटफिट बेहद एलिगेंट लगा। उन्होंने ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स पहनकर अपना लुक पूरा किया। खुशी कपूर ने सॉफ्ट ग्रीन फ्लोरल लहंगे में फ्रेश और ग्रेसफुल अंदाज दिखाया। उन्होंने हैवी चोकर, मांग टीका और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपना लुक स्टाइल किया। वहीं शनाया कपूर ने मल्टीकलर हैवी लहंगा और मरून ब्लाउज पहना, जिस पर मोतियों की खूबसूरत कढ़ाई थी। गोल्ड चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक भी शादी के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में शामिल रहा।

---विज्ञापन---