कपूर परिवार के लिए 6 जुलाई का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की लव स्टोरी डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी और अब यह रिश्ता सात फेरों तक पहुंच चुका है। शादी को लेकर पूरे कपूर परिवार में खुशी का माहौल है। शादी से पहले अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सेलिब्रेशन की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से हुई, जहां अंशुला ने अपने हाथों में रोहन के नाम की मेहंदी लगवाई। इसके बाद चूड़ा और कलीरे की रस्म निभाई गई। इस खास मौके पर बहन जाह्नवी कपूर ने अंशुला को कलीरे पहनाए, जबकि भाई अर्जुन कपूर और बहन खुशी कपूर ने भी इस रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन खूबसूरत तस्वीरों के बीच एक भावुक पल ने सभी का ध्यान खींच लिया। शादी की रस्मों के दौरान अंशुला भावुक हो गईं और अर्जुन कपूर को गले लगाकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। भाई-बहन की यह इमोशनल बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है। बताया जाता है कि अंशुला अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर को हमेशा अपना सबसे बड़ा सहारा मानती हैं। ऐसे में शादी और विदाई से पहले उनका भावुक होना स्वाभाविक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर अंशुला और अर्जुन की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

---विज्ञापन---