कपूर परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। सोनम कपूर के बेटे रुद्रलोक के जन्म के कुछ महीनों बाद अब परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अंशुला और रोहन की प्री-वेडिंग रस्मों की शुरुआत माता की चौकी के साथ हुई। इस खास मौके पर पूरे कपूर परिवार ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और भजन-कीर्तन के बीच जश्न मनाया। समारोह की झलकियां महीप कपूर और शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें परिवार के सदस्य खुशी से झूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं। फंक्शन में अंशुला कपूर पेस्टल शेड के हैवी लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। डबल दुपट्टे, फुल्कारी वर्क और ट्रेडिशनल जूलरी ने उनके ब्राइडल लुक को खास बना दिया। वहीं जाह्नवी कपूर लाल साड़ी में और खुशी कपूर पेस्टल पिंक लहंगे में नजर आईं। शनाया कपूर ने ऑफ-व्हाइट सूट के साथ ग्रीन दुपट्टा कैरी किया, जिसमें उनका लुक भी काफी आकर्षक लगा। समारोह में महीप कपूर, सुनीता कपूर और संजय कपूर समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। अंशुला और रोहन ने माता रानी की आरती कर नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया। हालांकि, तस्वीरों में अनिल कपूर, बोनी कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर नजर नहीं आए, जिसकी चर्चा भी सोशल मीडिया पर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला और रोहन जुलाई के पहले सप्ताह में शादी कर सकते हैं, हालांकि आधिकारिक वेडिंग डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

---विज्ञापन---